तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में उधारी रकम वापस न करने को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर 03 आरोपियों और उनके 01 नाबालिग साथी (विधि से संघर्षरत बालक) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और करीब 70 हजार रुपये की स्कूटी भी जब्त की है।
दरवाजा तोड़कर घर में घुसे, चाकू से किया हमला
पुलिस के मुताबिक आरोपीगण अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर दुर्गेश धृतलहरे (निवासी तुलसी नेवरा) से उधारी में दी गई रकम मांगने उसके घर पहुंचे थे।
जब पीड़ित ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने घर का दरवाजा बलपूर्वक तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और चाकू से वार कर पीड़ित की बाईं जांघ में गंभीर चोट पहुंचाई।
डायल-112 पहुंची मौके पर, घायल को कराया गया भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तिल्दा-नेवरा लाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया।
मुखबिर सूचना पर त्वरित गिरफ्तारी
तिल्दा-नेवरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुख्ता मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों और उनके नाबालिग साथी को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर धारदार चाकू बरामद किए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला एवं एसडीओपी (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
,गिरफ्तार आरोपी
इन्द्रा सांवरा, उम्र 19 वर्ष, निवासी तुलसी नेवरा
विजय ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, निवासी तुलसी नेवरा
वेदनारायण यादव उर्फ वेदू, उम्र 21 वर्ष, निवासी तुलसी नेवरा
01 नाबालिग (विधि से संघर्षरत बालक)
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
