सवाल तो अब उठता है शासन प्रशासन मना रहा है इन दिनों सुशासन तिहार नगर में गंदगी का बौछार ……??

संवाददाता पवन बघेल नेवरा तिल्दा
रायपुर : रायपुर जिला मुख्यालय से लगभग 50किमी दूर तिल्दा-नेवरा नगर में इन दिनों साफ-सफाई की व्यवस्था लचर है। इसके अभाव में गंदगी व प्रदूषण का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। नगर के विभिन्न वार्डों में गंदगी का अंबार देखा जा रहा है। नगर पालिका परिषद की उदासीनता से साफ सफाई के अभाव में आम लोगों को गंदगी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगर के पेयजल संसाधनों के आसपास देखरेख के अभाव में गंदगी का साम्राज्य स्थापित हो गया है। इस ओर नगर पालिका प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों के नाम पर कई सफाईकर्मी पदस्थ हैं। प्रतिमाह नगर में सफाई के नाम पर भी हजारों रुपए खर्च होना दर्शाया जा रहा है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था नहीं है। नतीजा दिन प्रतिदिन नगर में गंदगी बढ़ती जा रही है। समय पर साफ-सफाई न होने से कई वार्ड इस कदर गंदगी की चपेट में आ गए हैं कि वार्डवासियों का जीना मुश्किल है। वहीं मिलीं जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 03 डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड किसान राइस मिल के पास के नालियों में जमा हुआ पानी बना सिरदर्द : नगर के वार्ड 7 के बीचोंबीच भरा पानी कई अनजान रोगों को जन्म दे रहा है। वार्ड क्रमांक 09 मे भी मानिक धीरे के घरसे लेकर निर्मल ट्रेडर्स से लेकर नया शमशान घाट तक नाली हमेशा भरा रहता है निर्मल ट्रेडर्स राइस मिल से लेकर शमसान घाट वाला नाली जब से बना है तब से आज तक साफ नहीं हुआ है जब जब पानी गिरता है तब्। तब सरा कचड़ा खेत मे चला जाता है जिससे किसानो को भारी दिक्कतों का सामना करता है नाली साफ नहीं हो पा रहा है पानी के भराव के कारण पूरे वार्ड में बदबू आती है। वहीं पानी के भराव होने से जहरीले जीव जंतु आए दिन निकलते रहते हंै। इससे वार्डवासियों को हमेशा खतरा बना रहता है। नगर के मुख्य सड़क मार्गों सहित बुधवारी बाजार पर समय पर साफ-सफाई नहीं होने से चारों ओर कचरे के ढेर देखे जा सकते हैं। वहीं नालियां भी साफ-सफाई के अभाव में चोक हो गई हैं। जिम्मेदार नपा कर्मचारियों की गैर जिम्मेदाराना हरकत ने
इन वार्डों में अधिक समस्या : नगर के वार्ड में गंदगी से सबसे अधिक लोग परेशान हैं। वार्डवासियों में नाम प्रकाशित नहीं करने की स्थिति में बताया कि नगर के सफाई कर्मचारी कई दिनों तक वार्ड में सफाई करने नहीं आते।
सभी जिला व ब्लाको मे रिपोर्टर की अवश्यकता है
छोटे बड़े खबर लगवाने के लिए
सम्पर्क करे 7240840250
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
