तिल्दा नेवरा नगर पालिका के वार्डो की साफ सफाई, बत् से बत्तर जिम्मेदार कोन, ?

पर्यावरण

संवाददाता पवन बघेल नेवरा  तिल्दा

तिल्दा-नेवरा नगर में इन दिनों साफ-सफाई की व्यवस्था लचर है। इसके अभाव में गंदगी व प्रदूषण का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। नगर के विभिन्न वार्डों में गंदगी का अंबार देखा जा रहा है। नगर पालिका परिषद की उदासीनता से साफ सफाई के अभाव में आम लोगों को गंदगी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगर के पेयजल संसाधनों के आसपास देखरेख के अभाव में गंदगी का साम्राज्य स्थापित हो गया है। इस ओर नगर पालिका प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
ऐसा नहीं है की इसकी जानकारी नगर पालिका के अधिकारियो को नहीं है लोगो ने बताया की सी एम ओ को जानकारी देने पर हर बार उनके द्वारा सिर्फ एक ही जवाब आता है मै देखता हु और सही में ओ सिर्फ देखते है जनता की समस्या ज्यो की त्यों रहता है वार्ड क्रमांक चार सूर्या होटल की बाजु वाली सड़क की शिकायत कई बार की जा चुकी है की वहा पर नाली पूरी तरह से जाम है एक विशाल पेड़ की वजह से नाली का पानी सड़क पर आ जाता है आस पास रहने वाले लोगो ने बताया की थोड़ा सा भी पानी गिर जाने पर उनके घरो से निकलना मुश्किल हो जाता है पुरे वार्ड की नालिया जाम है महीने से सफाई नहीं किया गया है  सड़को में बिल्डिंग मटेरियल सामान पड़ा  है जिसकी वजह से आवागमन बाधित हो रहा है दुपहिया सवार लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है   बार बार नगर पालिका में जानकारी देने के बाद भी अधिकारियो द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है वार्ड वासियो का कहना है की यदि पालिका द्वारा जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं की जाती है तो उन्हें उग्र आंदोलन करना  पड़ेगा

सभी जिला व ब्लाको मे रिपोर्टर की अवश्यकता है

छोटे बड़े खबर लगवाने के लिए

सम्पर्क करे 7240840250

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *