फिटनेस से वैलनेस की ओर बढ़ते कदम
तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम किरवई-दामाखेड़ा में छत्तीसगढ़ शासन, आयुष विभाग (संचालनालय) के तत्वावधान में पांच दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 27 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक ग्राम की शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण में आयोजित होगा।
योग शिविर का आयोजन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं फिटनेस से वैलनेस की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। शिविर में जिला आयुष अधिकारी गोदावरी पैकरा एवं आयुष आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. अनिता चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षक पुरुषोत्तम निषाद द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्राणायाम, विभिन्न योगासन, साथ ही स्वास्थ्यवर्धक आहार-विहार एवं रोगानुसार योग की जानकारी दी जाएगी।
आयोजन समिति एवं आयुष विभाग ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निःशुल्क योग शिविर का लाभ लें और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।
PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा से पवन बघेल
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
