नेवरा भट्टी मे चाकू बाजी करने वाले तीन युवक को भेजा जेल

क्राइम

थाना प्रभारी सत्यम सिंह श्याम से प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान यादव निवासी बैजनाथ लेबर काॅलोनी गैतरा का अपने साथी हमीद अली के साथ सामान लेने तिल्दा आया था तथा दोनो सामान खरीदकर नेवरा शराब दुकान गये थे जहाॅ पर हमीद अली का तीन युवको के साथ वाद विवाद हुआ जिसमें तीनो युवको के द्वारा हमीद अली को गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये उसकी हत्या करने की नियत से अपने पास रखे लोहे के चाकू से पेट में जोरदार वारकर प्राणघातक चोट पहुॅचाकर भाग गये जिसकी रिपोर्ट दर्ज किया जाकर मुखबिर की सूचना पर संदेही/आरोपियो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सभी ने अपना अपना जुर्म स्वीकार किये जिनसे घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार चाकू व लोहे का कडा को जप्त किया तीनो आरोपियों राज सेंदरे, विक्रांत लाहोरे ,समीर श्रवण उर्फ करिया
सभी निवासी बुधवारी बाजार वार्ड क्र0 06 नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा को धारा 296, 115(2), 351(2), 109, 3(5) बी0एन0एस0 एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड हेतु माननीय न्यायालयपेश किया गया जहा से उन्हें जेल भेज दिया गया है

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *