तुलसी नेवरा मे अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़ एक युवक गिरफ्तार

क्राइम


संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा

रायपुर, 19 मई 2025: रायपुर जिले के थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “निजात अभियान” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम तुलसी नेवरा में अवैध शराब बिक्री कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 मई 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 07 तुलसी नेवरा निवासी परदेशी चतुर्वेदी (उम्र 42 वर्ष) अपने घर के पास सफेद और नीले रंग की प्लास्टिक बोरी में बड़ी मात्रा में देशी मसाला शराब छिपाकर बिक्री कर रहा है।

सूचना के आधार पर त्वरित रेड कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और उसके कब्जे से 33 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत लगभग ₹3300) जब्त की। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 206/2025 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह श्याम तथा प्रधान आरक्षक 636 राजेश सिकरवार एवं पेट्रोलिंग टीम द्वारा की गई।

निजात अभियान के अंतर्गत नशे के विरुद्ध चल रही इस तरह की कार्यवाहियों से क्षेत्र में जागरूकता और कड़ा संदेश दोनों दिए जा रहे हैं।


सभी जिला व ब्लाको मे रिपोर्टर की अवश्यकता है
छोटे बड़े खबर लगवाने, विज्ञापन लगवाने के लिए
सम्पर्क करे 7240840250,9302397365



What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *