संवाददाता पवन बघेल नेवरा तिल्दा
तिल्दा-नेवरा में एक समय ऐसा था जब एक भी ब्लड बैंक उपलब्ध नहीं था जिसके कारण मरीजों को ब्लड के लिए राजधानी का रुख करना पड़ रहा था। वर्षों पश्चात अब हालात बदले जिसके उपरांत मिशन हॉस्पिटल ब्लड बैंक आशीर्वाद ब्लड बैंक और सजग ब्लड बैंक और विभिन्न संगठनों द्वारा लोगों को रक्त मुहैया किया जाने लगा। फिर भी आपातकालीन स्थिति के चलते हुए मरीज को ब्लड के लिए भटकना पड़ रहा है।ऐसी स्थिति में आवश्यकता यह है कि मरीज के परिजन खुद रक्तदान हेतु आगे आए। जिससे तत्काल मरीज को ब्लड मिल सके।

संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंह चौहान ने इस मुद्दे को गहराई से संज्ञान में लेते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों द्वारा मरीजों को अधिक से अधिक रक्तदान किया जा रहा है किंतु रक्त की मारामारी इस कदर बढ़ गई है ऐसी स्थिति में मरीज के परिजन को भी रक्तदान हेतु आगे आना चाहिए। श्री चौहान ने ब्लड बैंकों व हॉस्पिटलों में ब्लड निकलने वाले डॉक्टरों व कंपाउंडरों के तीखे रवैये की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि रक्तदाता अपने निजी कार्यों को छोड़कर मरीजों के लिए रक्तदान करने के आते हैं किन्तु रक्त निकालने के पश्चात ना तो उन्हें जूस के लिए पूछा जाता है और न ही कोई फल की सुविधा होती है। यहां तक कि ब्लड निकलने के लिए उनके शरीर पर भेदे गए स्थान पर बैंडेज लगाने के बजाय पेपर टेप से ही काम चला लिया जाता है। बैंकों में रक्तदान करने के पश्चात कुछ समय के लिए रक्तदाताओं को आराम करने की सुविधा तक नही है। डोनरो के टेस्टिंग के ऐवज में डॉक्टर 1500 से ₹2000 चार्ज करते हैं जिसका भुगतान मरीज के परिजनों को करना पड़ता है जो कि गलत है तथा रक्तदाताओं को किसी भी प्रकार का टेस्टिंग सर्टिफिकेट नहीं दिया जाता और ना ही कोई सुविधा दी जाती है। ऐसे में प्रशासन को उन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। साथ में यह भी देखा गया है कि बैंकों में पाजिटीव ग्रुप के ब्लड ही आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं तो नेगेटिव ब्लड के लिए तो भगवान ही मालिक है। ऐसे में नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे अपना ब्लड किसी शिविर में न देकर तत्काल ऑन द स्पॉट किसी मरीज को ही डोनेट करें ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी की जान बचाई जा सके।

छोटे बड़े खबर लगवाने, विज्ञापन लगवाने के लिए
सम्पर्क करे 7240840250,9302397365
श्री चौहान ने यह भी कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा नेवरा में ब्लड बैंक सबसे पहले आने चाहिए थे जो कि अभी तक संभव नहीं हो पाया है चूंकि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण सड़क दुघर्टना और डिलीवरी वाले पेशेंट तत्काल यहीं एडमिट किये जाते हैं अतः यहां ब्लड बैंक होना अति आवश्यक है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
