अदानी पावर लिमिटेड में 16 सूत्री मांगों को लेकर मजदूरों की विशाल रैली

औद्योगिक

PNBCG NEWS TILDA NEORA

तिल्दा नेवरा। तिल्दा के रायखेड़ा–चिचोली में स्थापित अदानी पावर लिमिटेड में मजदूरों की 16 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 6 दिनों से जारी धरना–प्रदर्शन के तहत शनिवार को करीब 3 किलोमीटर लंबी पदयात्रा (रैली) निकाली गई। इस रैली में 3000 से अधिक मजदूर, उनके परिजन तथा आसपास क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

रैली रायखेड़ा से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी, जहां मजदूरों ने अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने प्रबंधन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

रैली में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य प्रकाश सगरवंशी (रायखेड़ा क्षेत्र क्रमांक 14), रायखेड़ा सरपंच दिनेश वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि तराशिव मनीष वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि शेखर चंद्रवंशी (गयात्रा), रोशन यादव (सरपंच प्रतिनिधि गौरखेड़ा), चिचोली सरपंच सहित आसपास के सभी ग्रामों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी 16 सूत्री मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *