PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा पवन बघेल
तिल्दा नेवरा।
आरंग से तिल्दा नेवरा होते हुए सिमगा तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क परियोजना को राज्य सरकार द्वारा मंजूरी दिए जाने पर तिल्दा नेवरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा ने नगरवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव तथा बलौदा बाजार के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
राज्य सरकार द्वारा आरंग–सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण को स्वीकृति के साथ ही इसके लिए आवश्यक राशि की भी घोषणा कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से क्षेत्र के नागरिकों में हर्ष का माहौल है।
पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा ने कहा कि इस फोरलेन सड़क के निर्माण से यातायात व्यवस्था सुचारु होगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा आम जनता को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के व्यापार, उद्योग और विकास को भी नई गति मिलेगी।
उन्होंने इसे तिल्दा नेवरा सहित पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय बताते हुए राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
