PNBCG News संवाददाता पवन बघेल तिल्दा-नेवरा
“अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता” हेतु खपरीकला शासकीय विद्यालय की सात बालिकाओं का चयन
तिल्दा (13 जुलाई, रविवार) – दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम महुदा (झीट) में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खपरीकला की सात बालिकाओं का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को खेलों में प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
चयनित बालिकाओं के नाम और वर्ग निम्नानुसार हैं:
चांदनी पटेल – 48 किलोग्राम जूनियर वर्ग
दीप्ति निषाद – 48 किलोग्राम सीनियर वर्ग
रेशमी निषाद – 51 किलोग्राम वर्ग
कीर्ति निषाद – 58 किलोग्राम वर्ग
साक्षी वर्मा – 69 किलोग्राम जूनियर वर्ग
मानसी वर्मा – 69 किलोग्राम सीनियर वर्ग
दामिनी यादव – 77 किलोग्राम वर्ग
यह चयन पूरे तिल्दा ब्लॉक के लिए गर्व की बात है। इन प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रतियोगिता हेतु तकनीकी, मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रशिक्षित किया गया है। टीम की मैनेजर श्रीमती पूनमरानी वर्मा एवं कोच श्रीमती नीतू देवदास हैं।
इस उपलब्धि पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री डागेश्वर साहू एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री पोलिकार्प तिर्की ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
