PNBCG NEWS TILDA NEORA
ग्राम तुलसी नेवरा में उपद्रव करने वाले 3 असामाजिक तत्व गिरफ्तार
शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस की त्वरित कार्रवाई
तिल्दा नेवरा/रायपुर। ग्राम तुलसी नेवरा में उपद्रव मचाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला 25 सितंबर 2025 का है, जब बिजली सब स्टेशन के पास तीन युवक राहगीरों से विवाद और झगड़ा कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी
- नागेश भारती पिता देवलाल भारती, उम्र 22 वर्ष
- नरसिंग चेलक पिता साधेलाल चेलक, उम्र 22 वर्ष
- शुभ कुमार चेलक पिता साधेलाल चेलक, उम्र 24 वर्ष
(सभी निवासी ग्राम तुलसी नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर)
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची और आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने के बजाय और उग्र हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा संज्ञेय अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
जेल वारंट जारी
गिरफ्तार युवकों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने जेल वारंट जारी किया। इसके बाद तीनों को केंद्रीय जेल रायपुर में दाखिल कराया गया।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
