ग्राम खपरिखुर्द मे पुलिस ने मरा छापा, जुआ खेलते 07 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

क्राइम

PNBCG News संवाददाता पवन बघेल  नेवरा तिल्दा

ग्राम खपरीखुर्द में पुलिस ने मारा छापा, जुआ खेलते 07 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

📍 रायपुर (तिल्दा नेवरा), 19 जुलाई 2025
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खपरीखुर्द स्थित मुख्य मार्ग गौठान में जुआ खेल रहे 07 व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹7,730 नगद और 52 पत्तियों की ताश जब्त की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गौठान में पैसे का दांव लगाकर “काटपत्ती” ताश का जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी और सभी आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

🔹 नरेन्द्र निषाद
🔹 देव वर्मा
🔹 मंशाराम यदु
🔹 लोकनाथ निर्मलकर
🔹 शोभाराम वर्मा
🔹 संजय कुमार वर्मा
🔹 रामकुमार वर्मा

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 304/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर, एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के निर्देशों के पालन में की गई।

निरीक्षक रमाकांत तिवारी (थाना प्रभारी, तिल्दा नेवरा) के नेतृत्व में, उप निरीक्षक विकास देशमुख व पेट्रोलिंग स्टाफ आरक्षक दीपक सेन और किशोर शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से यह छापा मारा गया।

अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा और शराब जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, और ऐसी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *