PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल
तिल्दा नेवरा। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता सौरभ जैन को भाजपा तिल्दा नेवरा शहर मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके इस मनोनयन से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ प्रेषित की हैं।
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए सौरभ जैन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री पवन साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा, संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम कुमार नारंग सहित तिल्दा नेवरा के वरिष्ठ भाजपा नेताओं, मंडल अध्यक्ष एवं समस्त संगठन का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करते रहेंगे।
सौरभ जैन की इस नियुक्ति से भाजपा के सभी वर्गों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
