राजधानी रायपुर मे गांजा तस्कर गिरफ़्तार 842 ग्राम गांजा समेत 40000 का माल जब्त

क्राइम

PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल


 रायपुर | 01 अगस्त 2025 | संवाददाता विशेष

राजधानी रायपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा बिक्री करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मुजगहन की संयुक्त टीम ने की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राजकमल यादव (उम्र 28 वर्ष) बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने बने एक खंडहर में गांजा बेचते हुए पकड़ा गया। टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 842 ग्राम गांजा, ₹1,100 नकद, और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग ₹40,000 आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 161/25, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

 कौन है आरोपी?
गिरफ्तार युवक का नाम राजकमल यादव, पिता राजू यादव, निवासी ब्लॉक 51, मकान क्रमांक 113, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पीली बिल्डिंग, बोरियाकला, थाना मुजगहन, जिला रायपुर बताया गया है।

कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल:
इस कार्रवाई में निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह (थाना प्रभारी मुजगहन), निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय (प्रभारी, एंटी क्राइम यूनिट), सहित टीम के अन्य सदस्य फूलचंद भगत, मार्तण्ड सिंह, उपेन्द्र यादव, महिपाल सिंह, विकाश शर्मा, किसलय मिश्रा, दीपक साहू एवं विजय रात्रे की अहम भूमिका रही।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चल रहा है अभियान
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है, जिसके तहत जिले में लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *