बीजापुर मे नवरात्र दर्शन को जा रहे श्रद्धालूओ पर हाइड्रा चढ़ा

क्राइम


PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा

नेशनल कराटे चैंपियन छात्रा साक्षी नक्का की मौत, दो साथी गंभीर

बीजापुर। नवरात्र पर्व के दौरान बीजापुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ। दंतेश्वरी माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन ने कुचल दिया। हादसा 23 सितंबर की शाम एजुकेशन सिटी इलाके में हुआ। इस दर्दनाक घटना में 12वीं की छात्रा और नेशनल कराटे चैंपियन साक्षी नक्का की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की पूरी घटना

साक्षी नक्का अपने साथियों के साथ पैदल दंतेवाड़ा माता दर्शन के लिए जा रही थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार हाइड्रा (क्रमांक CG04 MB 1402) ने श्रद्धालुओं को रौंद दिया। हादसे में साक्षी की मौत हो गई और घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

नशे में धुत चालक

गिरफ्तार चालक शंकर ने कबूल किया कि उसने महुआ शराब पी रखी थी। उसने कहा कि वह दोस्तों के साथ “अंडा-सब्जी खाने” जल्दी जा रहा था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था।

खेल जगत के लिए क्षत


ज्ञानगुड़ी निवासी साक्षी नक्का एकलव्य विद्यालय कन्या आश्रम में 12वीं की छात्रा थी। वह कराटे की राष्ट्रीय स्तर की चैंपियन रह चुकी थी और बीजापुर की उभरती खेल प्रतिभाओं में गिनी जाती थी। उसकी असमय मौत ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया है।



वाहन मालिक की लापरवाही



जांच में सामने आया कि हादसे में शामिल हाइड्रा वाहन का इंश्योरेंस खत्म हो चुका था। यह वाहन रायपुर की बाबा कंस्ट्रक्शन जनरल सप्लायर का है और याना एसोसिएट की पाइपलाइन परियोजना में उपयोग हो रहा था। इससे वाहन मालिक और कंपनी की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है।



नगरवासियों का आक्रोश



घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारी संघ ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शहर में स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिसके चलते चोरी और सड़क हादसों की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाएं जल्द नहीं सुधरीं, तो आंदोलन किया जाएगा।



पुलिस की कार्रवाई



बीजापुर थाना प्रभारी ने बताया कि हाइड्रा वाहन और चालक को कब्जे में ले लिया गया है। ड्राइवर और वाहन मालिक के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *