PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल
तिल्दा-नेवरा कांग्रेस भवन में राजीव गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह
तिल्दा-नेवरा, 20 अगस्त।
आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर आज तिल्दा-नेवरा कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष माननीय शैलेष नितिन त्रिवेदी, पूर्व छ.ग. सिंधी अकादमी अध्यक्ष माननीय श्री रामचन्द गिन्डलानी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री सुनील सोनी, सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश को तकनीकी दृष्टि से आगे बढ़ाने और युवाओं को नई सोच देने का कार्य किया। उनके विचार और दूरदृष्टि आज भी देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
