ग्राम सरोरा मे, खेत से जाली तार चोरी, 4आरोपी गिरफ्तार

क्राइम

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा रायपुर एडिटर चीफ पवन बघेल

सरोरा गाँव में खेत से जाली तार चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा नेवरा। दिनांक 01 सितम्बर 2025।
ग्राम सरोरा निवासी गजाधर साहू के खेत से चोरी हुए लोहे की जाली तार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना इस प्रकार है –

  • गजाधर साहू ने लगभग एक वर्ष पूर्व अपने खेत में नीलगिरी पौधे लगाए थे।
  • पौधों की सुरक्षा के लिए उसने 04 बंडल लोहे की जाली तार लगाई थी।
  • दिनांक 28 अगस्त 2025 को खेत पर जाकर देखा तो 02 बंडल जाली तार गायब थे।
  • अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज की गई।

पुलिस की कार्रवाई –

  • मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया।
  • पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की।
  • चोरी किए गए 02 बंडल जाली तार तालाब से बरामद किए गए।
  • घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (CG 04 PH 9601 राइडर) भी जब्त की गई।
  • आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
  • गिरफ्तार आरोपी –
  1. ईश्वर रात्रे उर्फ तोतरा (24 वर्ष)
  2. भगवती चेलक उर्फ राजू (39 वर्ष)
  3. गोपी बघेल (30 वर्ष)
  4. शिवकुमार टंडन उर्फ धन्नू (32 वर्ष)
    सभी निवासी ग्राम सरोरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही से गाँव में राहत की भावना है। ग्रामीणों ने पुलिस टीम की सराहना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *