धारदार वस्तु से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार

क्राइम

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा रायपुर एडिटर चीफ पवन बघेल


थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)
अपराध क्रमांक – 395/2025
धारा – 296, 115(2), 351(3), 118(1), 3(5) बी.एन.एस.
दिनांक – 06.09.2025

धारदार वस्तु से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने धारदार वस्तु से हमला कर चोट पहुँचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण

प्रार्थी ललित साहू निवासी नेवरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 05.09.2025 की रात वह अपने परिवार के साथ पड़ोस में आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के दौरान आरोपी राजा साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 21 वर्ष निवासी महामाया पारा वार्ड क्र. 08, तिल्दा-नेवरा अपने साथी होमेश साहू के साथ छत पर शराब पी रहा था।

जब प्रार्थी व परिवारजनों ने उन्हें मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्का एवं धारदार वस्तु से हमला कर चोट पहुँचाई

पुलिस कार्रवाई

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच की गई। पता तलाश के दौरान आरोपी राजा साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। वहीं उसका साथी आरोपी होमेश साहू घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश हेतु मुखबिर लगाए गए हैं।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *