PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा एडिटर चीफ पवन बघेल
तिल्दा नेवरा।
पाटन (दुर्ग) में 4 से 7 सितंबर तक आयोजित भारोत्तोलन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में तिल्दा नेवरा क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरोरा की छात्रा जिया रानी चतुर्वेदी ने +77 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
खिलाड़ियों की कोच अंजलि देवदास ने बताया कि जिया रानी ने निरंतर कठिन अभ्यास के दम पर यह सफलता पाई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी बेहद मामूली अंतर से राष्ट्रीय स्तर के चयन से चूक गईं। इसका प्रमुख कारण खेल साधनों की कमी है। यदि बच्चों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों जैसी सुविधाएं और साधन उपलब्ध होते, तो वे निश्चय ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करतीं।
ग्रामवासियों और विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य अनिल वर्मा और समस्त स्टाफ ने जिया रानी को हार्दिक बधाई दी और खिलाड़ियों के लिए बेहतर साधनों की मांग करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
