PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा एडिटर चीफ पवन बघेल
तिल्दा नेवरा। समीपस्थ ग्राम सरोरा में प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार एवं परिक्षेत्र साहू संघ लखना के सानिध्य में ग्रामीण साहू समाज का चुनाव संपन्न हुआ।

अध्यक्ष पद पर राजू साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व सरपंच जुड़ावन साहू को 16 मतों से पराजित किया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर शिवकुमार (दीनू) साहू ने वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि विश्राम साहू को 14 मतों से हराकर जीत दर्ज की।

शेष तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ—
- महिला उपाध्यक्ष: उमेश्वरी/डूलेश्वर साहू
- संगठन सचिव (पुरुष): भूषण साहू
- महिला संगठन सचिव: चित्ररेखा/राधेश्याम साहू
निर्वाचन प्रक्रिया में परिक्षेत्र अध्यक्ष संतोष साहू एवं सचिव तखतराम साहू ने निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाई।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देने वालों में झड़ी साहू, शोभा साहू, हरीश साहू, दुष्यंत साहू, खेलावन साहू, राधेश्याम साहू, राधा साहू, जीधन साहू, मुकेश साहू सहित अनेक समाजजन शामिल रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
