PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा एडिटर चीफ पवन बघेल
तिल्दा-नेवरा।
छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर 8 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। जिला अध्यक्ष राजू दास और ब्लॉक अध्यक्ष जीतू घोष ने बताया कि संघ की प्रांतीय बैठक में लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया गया था।
पहले चरण में 8 और 9 सितंबर को समस्त अधिकारी काली पट्टी लगाकर कार्य करते हुए विरोध जताया। शुक्रवार को इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी तिल्दा को पूर्व सूचना भी दी गई।
अब आंदोलन का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें जिले के सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और कृषि विकास अधिकारी शामिल होंगे। इस दिन विकासखंड, तहसील, एसडीएम व कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही बिना संसाधन भत्ता के ऑनलाइन कार्य नहीं करने का भी ऐलान किया गया है।

संघ की प्रमुख मांगें
- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का वेतनमान संशोधन कर 4300 ग्रेड पे किया जाए
- कार्यक्षेत्र का पुनर्निर्धारण
- मासिक स्थाई यात्रा भत्ते में वृद्धि
- संसाधन भत्ता प्रदान करना
- पदनाम संशोधन कर “कृषि विस्तार अधिकारी” किया जाए
- ग़ैर विभागीय कार्यों में ड्यूटी न लगाई जाए
- लंबित पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाए
- अतिरिक्त प्रभार पर सम्मानजनक भत्ता दिया जाए

ज्ञापन सौंपने वालों में जीतू घोष, गौरव मुकीम, खिलेन्द्र वर्मा, इशाक डेविड तिर्की, कपिल ठाकुर, गौरव सिरमौर, एस.एफ. अनशारी, श्रीमती कुन्जलता वर्मा, श्रीमती रोशनी राय सहित अनेक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मौजूद रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
