PNBCG NEWS TILDA NEORA
रायपुर, 12 अक्टूबर 2025।
छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर (पंजीयन क्रमांक 6685) एवं छत्तीसगढ़ धान खरीदी संविदा ऑपरेटर महासंघ रायपुर की प्रदेश कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक रायपुर में सम्पन्न हुई।
बैठक में दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी लंबित तीन सूत्रीय मांगों सहित धान खरीदी नीति वर्ष 2024-25 की कंडिका 11.3(3) में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति पर रोक लगाकर नियमितीकरण करने की प्रमुख मांग रखी।
संगठनों ने सहकारिता विभाग से संबंधित दो मांगें एवं खाद्य विभाग से संबंधित दो मांगों सहित कुल चार मुख्य मुद्दों पर आगामी दिनों में सड़क से सदन तक संघर्ष करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया।
आंदोलन की प्रस्तावित रूपरेखा:
- 24 अक्टूबर 2025 – जिला स्तरीय ज्ञापन रैली आयोजित कर छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न मंत्रियों को जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।
- 28 अक्टूबर 2025 – प्रदेश के सभी जिलों में एक दिवसीय महासभा व महासंग्राम रैली का आयोजन कर शासन का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा।
- 3 नवंबर से 11 नवंबर 2025 तक – संभाग स्तरीय अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।
- 12 नवंबर 2025 से आगे – प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन नया रायपुर स्थित धरना स्थल तुता में किया जाएगा।
बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि शासन द्वारा लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो आंदोलन को चरणबद्ध रूप से उग्र स्वरूप दिया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित:
जिला अध्यक्ष पोषण धुरंधर, सचिव कौशल वर्मा, कोषाध्यक्ष वाकेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिन्हा (छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर) एवं प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे (छत्तीसगढ़ धान खरीदी संविदा कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर महासंघ रायपुर) सहित दोनों संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
