तिल्दा-नेवरा।
पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया इस मार्च का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाना और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देना था।यह फ्लैग मार्च माना से शुरू हुई और रात को तिल्दा में आकर समाप्त हुई उन्होंने पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया शहर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का पैदल व वाहन दल के साथ भ्रमण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्वेता सिन्हा ने बताया की होली पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष योजना तैयार की है।इसके तहत, शहर के विभिन्न हिस्सों में फिक्स पुलिस प्वाइंट बनाए गए हैं। साथ ही, पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त पर रहेंगी।संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। हुड़दंगियों और मनचलों को पकड़ने के लिए सादी वर्दी में महिला पुलिस टीम और विशेष बल भी तैनात रहेगा।एसपी ने कहा, त्योहार खुशियों का प्रतीक है, इसे शांति और अनुशासन के साथ मनाएं। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने स्पष्ट कहा—कानून सबके लिए बराबर है कोई भी व्यक्ति अवैध शराब बिक्री या अन्य गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त पाया जाता है, तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी किसी भी को बख्सा नहीं जायेगा ।”
थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने कहा की किसी भी व्यक्ति या असामाजिक तत्व की गतिविधि संदिग्ध लगे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन के सहयोग को अत्यंत आवश्यक है ।
बाईट -श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा /पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
