नवरात्र के तीसरे दिन दिन माँ बमलेशवरी धाम मे आस्था और राजनीती का संगम

धार्मिक

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा चीफ एडिटर पवन बघेल


डॉ. रमन सिंह और मंत्री केदार कश्यप ने किए दर्शन, करोड़ों की लागत से बने परिक्रमा पथ का लोकार्पण

डोंगरगढ़। नवरात्र महापर्व के तीसरे दिन मां बम्लेश्वरी धाम में भक्ति और राजनीति का अद्भुत संगम देखने को मिला। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने माता बम्लेश्वरी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसी मौके पर करोड़ों की लागत से तैयार मां बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ का लोकार्पण किया गया।

साढ़े तीन किलोमीटर लंबा परिक्रमा पथ श्रद्धालुओं को समर्पित

करीब 3.5 किमी लंबे परिक्रमा पथ का विचार डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान सामने आया था। इसकी जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई थी। लगभग एक दशक की मेहनत के बाद वर्ष 2025 में यह परिक्रमा पथ तैयार हो सका है। इसमें छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीर्थस्थलों और वन्य प्राणियों की झलक भी देखने को मिलेगी।

श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता के लिए लाभकारी

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि करोड़ों की लागत से बना यह परिक्रमा पथ श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय निवासियों के लिए भी मनोरंजन और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से लाभकारी होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी सार्थकता तभी होगी जब भक्तजन और आम जनता इसका वास्तविक उपयोग कर पाएंगे।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *