जोगी कुआँ धाम बैकुंठ बहेसर में धूमधाम से मनाई गई बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती

धार्मिक

तिल्दा-नेवरा | PNBCG NEWS
बैकुंठ बहेसर स्थित जोगी कुआँ धाम में बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा जन जाग्रति पंथी पार्टी नकटी मढ़ी एवं सत्यदर्शन बालिका पंथी सतनाम भजन मानपुर चापा द्वारा सांस्कृतिक एवं पंथी कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी जी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गोविंद राम मिरी जी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री चंद्रकुमार पाटिल जी, ग्राम बहेसर के सरपंच प्रतिनिधि श्री सेवक बर्मन जी, ग्राम तुलसी के सरपंच श्री गुलाबचंद आडिल जी, अल्ट्राटेक सीमेंट वर्क्स बैकुंठ के अधिकारी श्री दीपेंद्र मिश्रा जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी शामिल हुए।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने बाबा गुरु घासीदास जी के बताए सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस आयोजन में आसपास के 30 से 35 गांवों से लगभग 1000 से अधिक महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए।
धर्मगुरु बालकदास सतनाम सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें खीर, पूरी, छोले एवं चाय की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता श्री दिनेश गायकवाड़ जी द्वारा किया गया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष चरणदास चेलक ने मंदिर पूजा एवं पालो चढ़ाने में सहयोग किया। समिति के संयोजक के निर्देशन में भोजन व्यवस्था एवं अतिथियों का स्वागत किया गया।


इस अवसर पर संतराम बारले, के.आर. सोनवानी, साधराम डहरिया, छत्तन दास लहरे, भागबाई गायकवाड़, सावित्री मनहर, इंदरानी टंडन, प्रियंका गायकवाड़, पुष्पा सोनवानी, संतोषी टंडन, वंदना गायकवाड़, श्रीकांत वर्मा, मनोज गायकवाड़, देवेंद्र बघेल, लोचन सोनवानी, मोहन बंजारे, विवेक सोनवानी, राहुल जोशी, दिलेश्वर कोशले, सुधीर चेलक, संतोष गेंद्रे सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि जोगी कुआँ धाम में प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। कार्यक्रम के अंत में तन, मन, धन से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *