PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा PAVAN BAGHEL
तिल्दा नेवरा | क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में शांति भंग कर उपद्रव मचाने वाले 03 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
थाना प्रभारी श्री रमाकान्त तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस पेट्रोलिंग टीम द्वारा क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करते हुए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेवरा शराब दुकान के पास तीन व्यक्तियों द्वारा राहगीरों के साथ जबरन वाद-विवाद एवं लड़ाई-झगड़ा किए जाने की सूचना थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और स्थिति को शांत कराने का यथासंभव प्रयास किया गया, किन्तु आरोपी अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया गया, जहाँ माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जेल वारंट जारी किया गया।
गिरफ्तार असामाजिक तत्वों के नाम व पते –
चन्द्रशेखर पटेल, पिता – कृष्ण कुमार पटेल, उम्र 31 वर्ष
पता – तेलधानी चौक, तिल्दा नेवरा
रमेश कुमार चन्द्रा, पिता – श्री खेमलाल चन्द्र, उम्र 36 वर्ष
पता – ग्राम सरहा, थाना बाराद्वार, जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.)
डोमार सिंह ध्रुव, पिता – उमेन्द्र सिंह ध्रुव, उम्र 29 वर्ष
पता – वार्ड क्रमांक 07, मोहभट्ठा पारा, तिल्दा नेवरा
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी कड़ी एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
