तिल्दा नेवरा | रायपुर ग्रामीण।
ऑपरेशन “निश्चय” के तहत अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 27 जनवरी 2026 को पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब एवं एक बिना नंबर की स्कूटी जप्त की है। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 37,200 रुपये आंकी गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बिना नंबर की काले रंग की स्कूटी में दो बोरियों में अवैध शराब भरकर नेवरा से सिंधी कैंप तिल्दा की ओर जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तिल्दा नेवरा पुलिस ने स्कूटी का पीछा किया।
नगर पालिका गार्डन के पीछे पहुंचने पर पुलिस को देखकर स्कूटी सवार दोनों व्यक्ति बोरियों में भरी शराब छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से अवैध शराब एवं स्कूटी को जप्त कर लिया।
इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। फिलहाल आरोपियों की पतासाजी की जा रही है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की बात पुलिस द्वारा कही गई है।
उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्री प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के निर्देशन में की गई।
कार्रवाई को निरीक्षक रमाकांत तिवारी, थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में उप निरीक्षक अरुण भोई, आरक्षक मधुसूदन वर्मा एवं आरक्षक महेन्द्र वर्मा द्वारा अंजाम दिया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
