PNBCG NEWS TILDA NEORA
तिल्दा नेवरा (रायपुर)।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला अपराध क्रमांक 574/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दुकलहा निषाद ने थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी की शादी सामाजिक रीति-रिवाज से पंकज कुमार निषाद पिता चम्मन लाल निषाद, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम पेण्ड्री, थाना सुहेला, जिला बलौदाबाजार से हुई है। आरोपी पंकज निषाद शराब पीने का आदी है और आए दिन विवाद करता रहता है।
दिनांक 26 दिसंबर 2025 को आरोपी ने चरित्र शंका करते हुए अपनी पत्नी को गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों व लकड़ी के बत्ता से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई। घटना के बाद पीड़िता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता भी जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
