थाना तिल्दा-नेवरा की बड़ी कार्रवाई — ऑपरेशन “निश्चय” के तहत नशा व असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजाअवैध शराब, हथियारबंद आरोपी व 06 असामाजिक तत्व गिरफ्तार

क्राइम

PNBCG NEWS TILDA NEORA

तिल्दा-नेवरा। रायपुर पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन निश्चय के तहत थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नशा, अवैध शराब विक्रेताओं व असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। 23 नवंबर 2025 को की गई विभिन्न कार्रवाइयों में आबकारी एक्ट के 02 आरोपी, आर्म्स एक्ट का 01 आरोपी, तथा 06 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

अवैध शराब के दो बड़े मामले उजागर

पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें—

(1) वार्ड क्रमांक 04 तिल्दा
परदेशी बंजारे के घर से

22 पौवा देशी मसाला शराब

बिक्री रकम 300 रुपए
जप्त कर धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार। कुल जब्ती मूल्य 2500 रुपए।

(2) शौर्य प्लांट के सामने किरना
संदीप पांडेय के कब्जे से

26 पौवा देशी मसाला शराब

350 रुपए नकद
जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज। कुल जब्ती 2950 रुपए।

हथियारबंद आरोपी गिरफ्तार

महामाया पारा नेवरा क्षेत्र में आम लोगों को चाकू दिखाकर डराने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर—
आरोपी रोहित ध्रुव को

एक धारदार चाकू सहित गिरफ्तार किया।
उसके विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

06 असामाजिक तत्व दबोचे गए

थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान गाली-गलौज, मारपीट तथा राहगीरों को धमकाने वाले 06 असामाजिक तत्वों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया गया, जहाँ से सभी को जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार असामाजिक तत्वों के नाम—

  1. संतोष नेताम, सासाहोली
  2. प्रहलाद वर्मा, छतौद
  3. गौरव वर्मा, छतौद
  4. सत्य प्रकाश यदु, कुंदरू
  5. लेखूराम यदु, तुलसी
  6. गिरीश कुमार ध्रुव, वार्ड 11 नेवरा

पुलिस की कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देशन में तेज

इस पूरी कार्रवाई का संचालन—

आईजी रेंज रायपुर श्री रजनेश मिश्रा

आईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह
के निर्देशन में किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

टीम में उपनिरीक्षक अरुण भोई, पीआर साहू, प्रआर सुशील पांडेय, प्रआर जालम सिंह साहू सहित पेट्रोलिंग स्टाफ शामिल रहा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *