PNBCG NEWS TILDA NEORA
तिल्दा-नेवरा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी गंभीर घटना को होने से पहले रोकने के उद्देश्य से तिल्दा-नेवरा पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में गठित पेट्रोलिंग टीम ने सोमवार 25 नवंबर 2025 को 5 असामाजिक तत्वों को शांतिभंग व उपद्रव की आशंका के आधार पर गिरफ्तार करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।
पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर उन आरोपियों को हिरासत में ले रही है, जो बिना कारण लोगों को धमकाने, गाली-गलौज करने या उपद्रव फैलाने की कोशिश कर रहे थे। समय रहते इन उपद्रवी तत्वों को पकड़कर पुलिस ने धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में प्रस्तुत किया।
न्यायालय ने सभी 5 आरोपियों का जेल वारंट जारी कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
गिरफ्तार असामाजिक तत्वों के नाम—
- रवि महिलांग, पिता उतरा महिलांग, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम टोहडा
- विशाल राजगोड, पिता विनोद राजगोड, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम जलसो
- करण राजगोड, पिता विनोद राजगोड, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जलसो
- शेखर चौहान, पिता शंकर चौहान, उम्र 30 वर्ष, निवासी अटल आवास, तिल्दा
- राकेश कुमार साहू, पिता कृष्ण कुमार साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी ताराशिव
थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने बताया कि असामाजिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखा जा सके।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
