ग्राम पंचायत में अतिक्रमण हटाकर व्यावसायिक परिसर निर्माण का प्रस्ताव पारित

औद्योगिक

PNBCG NEWS TILDA NEORA

तिल्दा। तिल्दा के समीपस्थ ग्राम पंचायत तुलसी में सरपंच व पंचों द्वारा अवैध कब्ज़ों को हटाने एवं बाहरी लोगों का बसेरा हो रहा था, जिसमे ग्राम पंचायत में प्रस्ताव तैयार किया गया। और तिल्दा–खरोरा मुख्य मार्ग पर पुरानी सिंघाई कॉलोनी के सामने 28 दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव बना, जिसमें तिल्दा के कुछ व्यापारी जिनका रेलवे स्टेशन में दुकानें है वह टूट रहा है, जिसके चलते व्यापारियों ने दुकानें देने के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन देकर मांग किया। ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम के आवक पर अवैध कब्ज़ा रोकने हेतु प्रस्ताव को पारित कर 28 दुकानें बनाने का निर्णय लिया गया।

वहीं बताया गया कि कुछ लोगों द्वारा जनपद पंचायत व मंत्री का भी नाम इसमें घसीट रहे हैं जो कि गलत है। यह मामला पूरी तरह से ग्राम पंचायत का है। इस पूरे मामले में मंत्री टंक राम वर्मा ने अपने आप अलग किया है वहीं जनपद पंचायत द्वारा भी इस पूरे मामले में कोई दखल नहीं है। और यह मामला पूर्णतः ग्राम पंचायत का है जिसमें पूरी तरह से सक्षम है और ग्राम पंचायत में आय का साधन भी बढ़ाने के लिए व्यावसायिक परिसर निर्माण का निर्णय लिया गया।

वहीं ग्राम पंचायत तुलसी के सरपंच गुलाब आडील ने बताया कि प्रस्तावित जगह पर कुछ अतिक्रमणधारियों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। साथ ही कई अन्य लोगों द्वारा भी अतिक्रमण किया जा रहा था और ग्राम पंचायत में आय बढ़ाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व में 5 से 6 दुकानें वहां पर संचालित हो रही थीं, जिन्हें नोटिस जारी किया गया व हटाने कहा गया, क्योंकि वहाँ पर लगातार अतिक्रमण और कब्ज़ा किया जा रहा था। अतिक्रमण हटाने के बाद जगह कब्जा लिया गया, जिनके विरोध के लिए एसडीएम, तहसीलदार, थाना आदि में लिखित शिकायत की गई है।

साथ ही ग्राम पंचायत के सरपंच गुलाब आडील ने बताया कि ग्राम पंचायत में आय बढ़ाने के लिए दुकानों का प्रस्ताव लाने के लिए कुछ व्यापारियों की दुकान स्टेशन चौक में टूट रहे थे, जिन्होंने पंचायत में आवेदन किए थे। इसके बाद ही 28 दुकानों का निर्माण करने का प्रस्ताव पंचायत द्वारा सर्वसम्मति से लाया गया।

अज़मी ने आगे बताया कि ग्राम में अवैध रूप से दुकान बनाकर कब्ज़ा कर लिया गया था, जिसे पूर्व में ही नियमानुसार हटाने हेतु तहसील कार्यालय में शिकायत किया गया था। ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तावित 28 दुकानें निर्माण करने हेतु अतिक्रमण को नहीं हटाया जा रहा है। वहीं ग्राम पंचायत में पहले भी लिखित शिकायत की गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *