PNBCG NEWS TILDA NEORA
तिल्दा-नेवरा/रायपुर।
ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए 02 दिसंबर 2025 को गांजा परिवहन में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर तिल्दा–सिमगा मार्ग पर चलित नाकेबंदी लगाई गई, जहां अपाचे बाइक (सीजी 04 एन.जे. 9660) सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में पुलिस ने 02 किलो 770 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 45,000 रुपए बताई गई है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 90,000 रुपए आंकी गई है।
कुल जप्त मशरूका 1,35,000 रुपए का है।
गिरफ्तार आरोपी —
गोलू देवार, पिता ननकु दाउ देवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड 15 तिल्दा नेवरा।
मामले में अपराध क्रमांक 539/2025, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर, एएसपी (ग्रामीण) कीर्तन राठौर एवं सीएसपी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी व हमराह स्टाफ द्वारा की गई।
लेकिन तिल्दा में सट्टा का कारोबार बेखौफ! प्रशासन मौन—नगर में उठ रहे सवाल
जहां एक ओर पुलिस नशे व अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रही है, वहीं तिल्दा–सिमगा रेलवे फाटक के आसपास खुलेआम सट्टा संचालन को लेकर स्थानीय लोग गंभीर सवाल उठा रहे हैं।

नागरिकों का आरोप है कि—
सट्टा का अवैध कारोबार बिना किसी डर-भय के धड़ल्ले से चल रहा है।
शासन–प्रशासन की कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही।
सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कौन-सी “पैरवी” या “प्रोटेक्शन” के कारण यह कारोबार फल-फूल रहा है?
क्या पुलिस की कोई ‘हफ्ता-बंदी’ है?
क्या किसी स्थानीय बड़े नेता का संरक्षण प्राप्त है?
या फिर मिलीभगत के कारण यह अवैध व्यवसाय लगातार फैलता जा रहा है?
शहरवासियों ने सवाल किया—
“जब पुलिस बड़ी-बड़ी कार्रवाई कर रही है, तो तिल्दा में खुलेआम चल रहे सट्टा कारोबार पर कार्रवाई कब होगी?”
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन व पुलिस अधीक्षक से तत्काल प्रभाव से जांच व कार्रवाई की मांग की है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
