सतनामी समाज तिल्दा-नेवरा परिक्षेत्र ने 18 दिसंबर को गुरु बाबा घासीदास जी की जयंती सादगी से मनाने का लिया निर्णय

सामाजिक

PNBCG NEWS TILDA NEORA

तिल्दा-नेवरा। सतनामी समाज तिल्दा-नेवरा परिक्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें तिल्दा-नेवरा आसपास के 25 गाँवों से बड़ी संख्या में समाज के महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित हुए। समाज के वरिष्ठ एवं दिग्गज नेताओं वेदराम मनहरे, चन्द्रकुमार पाटिल, तथा अधिवक्ता दिनेश गायकवाड के मार्गदर्शन में बैठक संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गुरु बाबा घासीदास जी की जयंती 18 दिसंबर को ही पूरे क्षेत्र में एक साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम को सादगी, शालीनता और सामाजिक मर्यादा के साथ आयोजित किए जाने पर सभी ने एकजुटता दिखाई।


अश्लील नृत्य-गान पर पूर्ण प्रतिबंध

बैठक में यह भी तय किया गया कि समाज के किसी भी कार्यक्रम में अश्लील नाच-गाने पर कड़ा प्रतिबंध रहेगा।
समाज के निर्णयों का उल्लंघन करने वालों पर सामाजिक दंड का प्रावधान भी रखा गया है, ताकि कार्यक्रम की गरिमा बनी रहे और समाज में अनुशासन कायम रहे।


नकुल ढीड़ी जैसे युवाओं से प्रेरणा लेने की अपील

बैठक में वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के सभी युवा नकुल ढीड़ी से प्रेरणा लें, जिन्होंने पूरे देश में बाबा घासीदास जी की विचारधारा और संदेश का प्रचार कर समाज में एकता की अलख जगाई है। समाज की शक्ति और प्रगति के लिए एकजुटता की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।


बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित

बैठक में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से—
वेदराम मनहरे, चन्द्रकुमार पाटिल, धर्मेंद्र डहरिया (पार्षद), प्रेम कोशले (पार्षद प्रतिनिधि), आरती गिलहरे (पूर्व पार्षद), लुकराम बघेल, जानकी भारद्वाज, पूजा कुर्रे, रेशम ढारपे, तुलसी सरपंच गुलाब आडील, शिक्षकगण शिवकुमार बर्मन, चरणदास चेलक, शिवकुमार टंडन, शेखर पांसे, रुवेल सोनवानी, रूपचंद डहरिया, संतराम, रमेश पात्रे, रामनारायण कुर्रे, चमन कुर्रे, संतोष सोनवानी, जीवनलाल टंडन, रोहित आडील, गौतम कुमार कुर्रे, सुनील बंजारे, घनश्याम जांगड़े, भुनेश्वर गेंद्रे, ओमकार भारती, लेखराम आडिल, रामकुमार भारती, शेखर सतनामी, साधराम सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित सदस्य शामिल थे।

कार्यक्रम का संचालन और विस्तृत जानकारी अधिवक्ता दिनेश गायकवाड, अध्यक्ष, जोगी कुआँ धाम समिति द्वारा प्रदान की गई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *