PNBCG NEWS TILDA NEORA
तिल्दा-नेवरा, 11 दिसंबर 2025। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने मामूली विवाद के बाद धारदार हथियार से प्राणघातक वार करने वाले दो आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से दो धारदार हथियार और एक स्पीड मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹1,00,000) भी जप्त किए हैं।
यह मामला अपराध क्रमांक 554/2025, धारा 333, 109(1), 127(2), 3(5) BNS एवं 25, 27 ARMS ACT के तहत दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
- टुकेश उईके उर्फ सिद्धु उईके, पिता पुनीत राम उईके, उम्र 26 वर्ष
- सोहन उर्फ मोनू उईके, पिता राहुल उईके, उम्र 21 वर्ष
दोनों निवासी – ग्राम जलसो, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर
घटना का विवरण
ग्राम बैकुंठ के एक युवक, जो चिकन दुकान संचालित करता है, के दुकान में लगे बिजली वायर बोर्ड/बल्ब को तोड़ने की बात को लेकर 10 दिसंबर की दोपहर प्रार्थी और आरोपियों के बीच विवाद हुआ।
कुछ समय बाद दोनों आरोपी एक राय होकर प्रार्थी के घर पहुंचे और घर के अंदर घुसकर धारदार हथियार से प्राणघातक वार कर दिया, जिससे कैलाश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आरोपी स्पीड मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
तेज़ कार्रवाई में बनी संयुक्त टीम
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन में,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर,
नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी
के मार्गदर्शन में तिल्दा थाना और ACCU (सायबर सेल) की संयुक्त टीम बनाई गई।
मुखबीर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर टीम ने दोनों आरोपियों को रायपुर रेलवे स्टेशन के पास से हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
सफल टीम
इस कार्रवाई में निम्न अधिकारी और जवान शामिल रहे—
निरीक्षक रमाकांत तिवारी (थाना प्रभारी, तिल्दा नेवरा),
उपनिरीक्षक पी.आर. साहू,
प्रआर राजेश सिकरवार,
आरक्षी संदीप सिंह, कुलदीप वर्मा, किशोर शर्मा, जितेंद्र सोनी,
सायबर सेल – सउनि गेंदूराम नवरंग, प्रआर कृपासिंधु पटेल
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in

Shahspin has a really interesting selection of slot games. Been trying my luck on a few different ones, and the graphics are pretty impressive. Worth a shot if you’re a slot fan at shahspin!