PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा पवन बघेल
बलौदाबाजार।
साइबर सेल एवं थाना पलारी पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए विधि से संघर्षरत एक बालक सहित कुल 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि स्कूटी के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर साइबर सेल एवं थाना पलारी पुलिस द्वारा ग्राम अमेरा से छेरकापुर जाने वाले मार्ग में नाकाबंदी की गई, जहां संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2.004 किलोग्राम गांजा, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹16,000 आंकी गई है, बरामद किया गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG22 AE 5734 को भी जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
विशाल साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी रामसागर तालाब के पास, बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली
एक विधि से संघर्षरत बालक
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है। वहीं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
