रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी गठन प्रक्रिया शुरू
PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा पवन बघेल
रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शीघ्र ही नई जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ करने जा रही है। इस प्रक्रिया को पारदर्शी, समावेशी एवं सर्वसम्मति आधारित बनाने के लिए जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पूर्व पदाधिकारियों तथा ब्लॉक स्तर के प्रमुख कांग्रेसजनों से विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र ‘पप्पू’ बंजारे के नेतृत्व में यह संपूर्ण प्रक्रिया पूरी तरह कार्यकर्ता-केंद्रित होगी। श्री बंजारे स्वयं विभिन्न ब्लॉकों का दौरा कर पार्टी के लिए लंबे समय से निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की पहचान करेंगे। ऐसे कार्यकर्ता, जिन्होंने वर्षों से गांव-गांव और बूथ-बूथ तक कांग्रेस पार्टी के झंडे को ऊंचा रखने का कार्य किया है, उन्हें जिला कार्यकारिणी में उचित स्थान एवं जिम्मेदारी दी जाएगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र ‘पप्पू’ बंजारे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि—
“कांग्रेस पार्टी हमेशा से कार्यकर्ताओं की पार्टी रही है। पद प्राप्त करने के बाद घर बैठने वाले या केवल नाममात्र के पदाधिकारियों को इस बार कार्यकारिणी में कोई स्थान नहीं मिलेगा। हमें ऐसे साथियों की आवश्यकता है जो दिन-रात पार्टी के लिए मेहनत करें, जनता की समस्याओं को सुनें और संगठन को मजबूती प्रदान करें।”
उन्होंने कहा कि यह नई कार्यकारिणी न केवल संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी, बल्कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों, विधानसभा चुनावों एवं अन्य राजनीतिक चुनौतियों के लिए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण का मानना है कि जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मान एवं जिम्मेदारी देने से संगठन की जड़ें और मजबूत होंगी, साथ ही जनता का कांग्रेस पार्टी पर विश्वास भी और बढ़ेगा।
अंत में सभी कांग्रेसजनों से अपील की गई है कि वे इस गठन प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाएं एवं अपने सुझाव जिला अध्यक्ष तथा संबंधित ब्लॉक नेतृत्व को उपलब्ध कराएं
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
