अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ में 33वाँ दीक्षांत समारोह सम्पन्न

औद्योगिक

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा पवन बघेल

अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, बैकुंठ में 33वाँ दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अल्ट्राटेक बैकुंठ के टेक्निकल हेड श्री राजीव सिंघल उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में सिक्योरिटी एवं एडमिन हेड श्री अभिषेक तिवातिया, एबीपीएस स्कूल की प्राचार्य श्रीमती संगीता क्रिस्टोफर, सीजी बोर्ड स्कूल के प्राचार्य श्री अवधेश पांडे, ग्राम पंचायत कुंदरू के सरपंच श्री यशवंत वर्मा, ग्राम पंचायत बहेसर के सरपंच प्रतिनिधि श्री सेवक राम बर्मन एवं ग्राम पंचायत टंडवा के सरपंच प्रतिनिधि श्री कृष्ण कुमार वर्मा शामिल रहे।
इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 56 छात्रों को प्रमाण-पत्र, मार्कशीट एवं ₹2000 की छात्रवृत्ति अतिथियों द्वारा प्रदान की गई। प्रशिक्षण केंद्र वर्ष 1992 से संचालित है। अब तक इसके 33 बैच पूर्ण हो चुके हैं तथा 34वाँ बैच वर्तमान में संचालित है। अभी तक कुल 2083 छात्र इस केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भविष्य को सशक्त बना चुके हैं।


अपने संबोधन में श्री राजीव सिंघल ने व्यावसायिक प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को अपनी क्षमताओं की पहचान कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं श्रीमती संगीता क्रिस्टोफर एवं श्री अवधेश पांडे ने छात्रों को अपने कौशल को और अधिक निखारने तथा रोजगार के अवसरों से जोड़ने के विषय में मार्गदर्शन दिया।
सरपंच श्री यशवंत वर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवन अपनाने की अपील की।


कार्यक्रम का संचालन सीएसआर अधिकारी श्रीमती सोनाली द्वारा किया गया। आयोजन की व्यवस्थाएँ सीएसआर टीम के श्री दीपेंद्र कुमार मिश्रा, श्री सी.डी. लहरे, श्री मुन्नालाल बर्मन, श्रीमती निरुपमा कश्यप एवं सुश्री खुशबू धुरंधर द्वारा संभाली गईं। समारोह में संस्था के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षकगण, वर्तमान एवं भूतपूर्व प्रशिक्षणार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस दीक्षांत समारोह का उद्देश्य प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को उनके व्यावसायिक जीवन की नई शुरुआत के लिए प्रोत्साहित करना था। साथ ही, भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देना इस पहल का प्रमुख लक्ष्य रहा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *