क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तिल्दा नेवरा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी
PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा पवन बघेल
थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में गठित पेट्रोलिंग टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।
आज दिनांक 09.01.2026 को ग्राम खम्हरिया में 08 व्यक्तियों द्वारा जबरन वाद-विवाद एवं लड़ाई-झगड़ा करने की सूचना थाना तिल्दा नेवरा को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची एवं अनावेदकों को समझाने का यथासंभव प्रयास किया गया, किंतु अनावेदकगण अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी 08 असामाजिक तत्वों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय, तिल्दा नेवरा में पेश किया गया। जहाँ माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा आरोपियों के विरुद्ध जेल वारंट जारी कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार असामाजिक तत्वों के नाम व पत
अज्जू पोर्ते, पिता देवभंज, उम्र 22 वर्ष
सज्जू पोर्ते, पिता देवभंज, उम्र 20 वर्ष
नितेश पोर्ते, पिता बलदाऊ, उम्र 22 वर्ष
उमेश पोर्ते, पिता मनोज पोर्ते, उम्र 24 वर्ष
देवभंज पोर्ते, पिता भैरव, उम्र 50 वर्ष
रोशन पोर्ते, पिता मेहतराम, उम्र 24 वर्ष
सुनील पोर्ते, पिता मेहतराम, उम्र 39 वर्ष
सूरज पोर्ते, पिता टेलर पोर्ते, उम्र 23 वर्ष
निवासी – सिर्वे, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)
तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
