PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा पवन बघेल
“हे सतनाम, हे सत्पुरुष” के पावन जयघोष के साथ सतनाम धर्म के आध्यात्मिक संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सतनाम सत्संग नागपुर, महाराष्ट्र के तत्वावधान में एक विशेष सतनाम सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
सतनाम पिता सत के परिवार का निर्माण करने वाले, आत्मा को जाग्रत करने वाले अमर गुरु के आध्यात्मिक ज्ञान पर आधारित यह सत्संग श्री मान चंद्र प्रकाश चतुर्वेदी जी, पिता श्री मान तारा चंद चतुर्वेदी जी,
निवासी — ग्राम नवागढ़, वार्ड क्रमांक 15, कॉलेज के पीछे, पोस्ट नवागढ़, जिला बेमेतरा (छत्तीसगढ़)
के निवास स्थान पर आयोजित किया जाएगा।
यह सत्संग दिन सोमवार, 12 जनवरी 2026 को आयोजित होगा, जिसमें मानव समाज के सभी श्रद्धालु, संत-महंत, बुद्धिजीवी वर्ग एवं सतनाम धर्मावलंबियों को सादर आमंत्रित किया गया है।
आयोजकों ने बताया कि सत्संग के माध्यम से सतनाम ज्ञान का श्रवण कर जीवन को आत्मसाधना की ओर अग्रसर करने एवं मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करने का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम विवरण
कार्यक्रम : सतनाम सत्संग
दिनांक : सोमवार, 12 जनवरी 2026
समय : दोपहर 3:30 बजे
स्थान : नागपुर, महाराष्ट्र
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सतनाम ज्ञान का लाभ लेने की अपील की है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in

Thinking about giving Vermelho a try. Never played there before. Any tips from you guys? Gonna jump in and see what’s what. Get to Vermelho here: vermelho