रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई की जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत — रानी सौरभ जैन
एकीकृत बाल विकास परियोजना तिल्दा द्वारा बालिका दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, महिला कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में बालिकाओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य स्वाति वर्मा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दुलारी सुरेन्द्र वर्मा, जनपद सदस्य गीतांजलि घृतलहरे, सरोज मुकेश भारद्वाज, तिल्दा नगर पालिका पार्षद रानी सौरभ जैन एवं पार्षद पारुल गौरव अग्रवाल उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।

बालिकाओं को शिक्षा व स्वास्थ्य पर ध्यान देने का संदेश
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा ने अपने उद्बोधन में बालिकाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बालिकाएं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करें।
रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई से लें प्रेरणा — रानी सौरभ जैन
नगर पालिका पार्षद रानी सौरभ जैन ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में रानी लक्ष्मीबाई, देवी अहिल्याबाई, जीजाबाई जैसी महान मातृशक्तियों के उदाहरण मौजूद हैं, जिनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि इन महान महिलाओं ने न केवल परिवार बल्कि राष्ट्र की बागडोर संभाली और नेतृत्व किया।
उन्होंने बालिकाओं को संदेश देते हुए कहा कि
“किसी से तुलना करने या बराबरी साबित करने की जरूरत नहीं है, अपनी मंजिल स्वयं तय करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।”
मेधावी छात्राओं का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी की बालिकाओं को पोषण टोकरी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन परियोजना अधिकारी श्रीमती रंजना ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक कमलेश लकड़ा, पार्वती वर्मा, स्मिता परगनिहा, प्रियंका तिवारी, गंगोत्री वर्मा, अपराजिता सिंह, नीतू जायसवाल एवं श्री छोटेलाल नोर्गे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
