फेसबुक के माध्यम से युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

क्राइम

थाना सारागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फेसबुक के माध्यम से युवती से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा देकर अनाचार करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(M), 69 BNS के तहत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम अश्वनी हंसले उर्फ अश्वनी हंसराज, उम्र 23 वर्ष, निवासी मोहगांव, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चाम्पा है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता और आरोपी की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना सारागांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। इसके पश्चात विधिवत गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏩ उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी (थाना प्रभारी सारागांव) एवं प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े, महेश राम का सराहनीय योगदान रहा।

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा से पवन बघेल

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *