तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

क्राइम

तिल्दा-नेवरा | 04 फरवरी 2026
थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने ऑपरेशन “निश्चय” के तहत अवैध शराब परिवहन व बिक्री पर लगातार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को विश्वस्त मुखबिर से सूचना मिली थी कि जोता रोड छोटे तालाब के किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड कर आरोपी संतोष वर्मा उर्फ गोदे को पकड़ लिया।

जप्त सामग्री

35 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब (कीमत करीब ₹3500)
शराब बिक्री की नगदी रकम ₹600

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 50/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जप्ती की कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर श्रीमती श्वेता सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के निर्देशानुसार की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक बी.एल. देवांगन व पेट्रोलिंग स्टाफ की टीम ने यह सफल कार्रवाई की।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *