तिल्दा-नेवरा | 04 फरवरी 2026
थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने धारदार वस्तु से मारपीट कर ट्रक चालक को घायल करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।
घटना ग्राम सिनोधा गांधी चौक की है, जहां रोड में साइड नहीं देने की बात को लेकर विवाद हुआ और ट्रक चालक के साथ गाली-गलौज, धमकी व मारपीट की गई।
क्या है पूरा मामला
प्रार्थी ट्रक चालक दिनांक 03.02.2025 को अपनी ट्रक में धान लोड कर डी.के. राईस मिल सिनोधा जा रहा था। शाम के समय सिनोधा गांधी चौक में आरोपीगण ने अपनी मोटरसाइकिल रोड में खड़ी कर रखी थी।
जब ट्रक चालक ने हार्न देकर वाहन साइड करने को कहा, तो आरोपीगण ने ट्रक चालक से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और फिर हाथ मुक्का व धारदार वस्तु से मारपीट कर उसे चोट पहुंचाई।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने हेतु ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
जप्त सामग्री
मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 PD 5723
(पुरानी इस्तेमाली, कीमत लगभग ₹30,000)
गिरफ्तार आरोपी
धनंजय उर्फ अजय पिता संजय, उम्र 21 वर्ष, ग्राम सिनोधा
मधुकर निषाद उर्फ चोटी पिता पंचू निषाद, उम्र 20 वर्ष, ग्राम सिनोधा
विधि से संघर्षरत बालक (नाम गोपनीय)
धारा
अपराध क्रमांक 48/2026
धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5), 118(1) बीएनएस
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
