तिल्दा-नेवरा: ग्राम सतभवा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कुर्मी छत्रिय समाज के मंगल भवन का किया लोकार्पण

राजनीति

तिल्दा-नेवरा।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन तिल्दा-नेवरा के समीप ग्राम सतभवा में हुआ। इससे पहले वे सिमगा से हथबंद पहुंचे, जहां तिल्दा-नेवरा से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम सतभवा पहुंचे, जहां ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखों और जोरदार आतिशबाजी के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कुर्मी छत्रिय समाज के मंगल भवन का लोकार्पण

ग्राम सतभवा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुर्मी छत्रिय समाज के मंगल भवन का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद पंच, सरपंच, उपसरपंच एवं ग्राम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

मड़ाई मेला की दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने मड़ाई मेला के अवसर पर ग्रामवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखते हैं।

कई प्रमुख नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर ग्राम सतभवा में कई प्रमुख कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—

पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी

पूर्व विधायक जनक राम वर्मा

शहर अध्यक्ष अजितेश शर्मा

ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू

राहुल तेजवानी

ग्राम बोइरझिटी के गुड्डू दाऊ

ओम ठाकुर

कैलास गांधी

अमजद खान

सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *