खेरधा (जामुल) में सतनाम सत्संग का भव्य आयोजन, 1000+ श्रद्धालुओं ने लिया सत्संग का लाभ

सामाजिक

दुर्ग/जामुल। दिनांक 07 फरवरी 2026 (शनिवार) को ग्राम खेरधा, जामुल, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) में गुरु अमरदास जन सेवा समिति के तत्वाधान में “हे गुरु सतनाम सत्संग, नागपुर (महाराष्ट्र)” द्वारा संत समाज एवं समस्त ग्रामवासियों के बीच भव्य सतनाम सत्संग का आयोजन किया गया।


इस सत्संग कार्यक्रम में 1000 से अधिक श्रद्धालुओं ने सत्संग का रसपान किया। सत्संग में दुर्ग, राजनांदगांव, खैरागढ़, रायपुर, नागपुर, कवर्धा, बिलासपुर सहित अनेक स्थानों से श्रद्धालु उपस्थित रहे।

,संत घासीदास बाबा के मार्ग पर चलने की अपील

सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं को संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।
कार्यक्रम में “मनखे-मनखे एक बरोबर” जैसे मूलमंत्र को अपनाने तथा सत्य, अहिंसा, करुणा, दया, समानता और समरास्त के मार्ग पर चलने हेतु मानव समाज को शिक्षा प्रदान की गई।

मृत्यु भोज, अंधविश्वास और पाखंड से दूर रहने का संदेश

संत समाज द्वारा मानव समाज को मृत्यु भोज, रूढ़िवादी अंधविश्वास, पाखंडवाद, मूर्तिपूजा जैसी कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया गया। साथ ही समाज को नई दिशा देने हेतु संगठित होकर सत्संग को आवश्यक बताया गया।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में सत्संग कर्ता संत महेश रात्रे जी, संरक्षक राकेश भारती जी, सहित चैनसिंग देशलहरे, मोहन टंडन, महेंद्र चंदेल, राजेंद महिलांगे, खेमू भारती, तुषार चंदेल, संजय चंदेल, धर्मेंद्र देशलहरे, कमलेश देशलहरे, मनोहर चंदेल, आत्मा जांगड़े, राकेश बंजारे, तामेश्वर माण्डले, जागेश्वर माण्डले, चंद्र प्रकाश चतुर्वेदी, धनीराम मनहर, डॉ. नरेंद्र बघेल, चैतराम मार्कण्डेय, बीसहत बांधे, प्रताप माण्डले, संतकुमार चंदेल, पुनीत बांधे, अमरदास टंडन, केशव टंडन, अजय चंदेल, अजय टंडन, पंचराम कोसरे, अनीता चंदेल, पूनिया रात्रें, पूर्णिमा देशलहरे, सरिता चंदेल, सुशीला महिलांगे, शशि टंडन, मंजू माण्डले, पुष्पा चतुर्वेदी, हीरा महिलांगे सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की जानकारी

इस कार्यक्रम की जानकारी हे गुरु सतनाम सत्संग, नागपुर (महाराष्ट्र) के अध्यक्ष मोहन टंडन सतनामी एवं सचिव महेंद्र चंदेल सतनामी द्वारा दी गई।


संपर्क नंबर: 7803967603, 8862055310, 9907925693

जय सतनाम।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *