तिल्दा-नेवरा। नंदन इस्पात कंपनी परसदा भूरसुदा में कार्यरत एक मजदूर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अब पीड़ित परिवार की मदद के लिए छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना सामने आई है। संगठन ने मौके पर पहुंचकर कंपनी प्रबंधन से चर्चा कर WC पॉलिसी के तहत इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की।
जानकारी के अनुसार मंतराम साहू पिता कार्तिक साहू, ग्राम नीनवा निवासी हैं, जो पिछले 1 वर्ष से नंदन इस्पात कंपनी परसदा भूरसुदा में शिफ्ट इंचार्ज फिटर के रूप में कार्यरत हैं।
बताया गया कि दिनांक 08/02/2026 (रविवार) को मंतराम साहू अपनी ड्यूटी समाप्त कर रात्रि लगभग 9 बजे कंपनी से निकले थे। करीब 15 मिनट बाद उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल मंतराम साहू को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ बताया जा रहा है।
इसी बीच पीड़ित परिवार ने 17/02/2026 को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदाधिकारियों से संपर्क कर मदद की मांग की। इसके बाद संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और कंपनी प्रबंधन से चर्चा कर WC (वर्कमैन कम्पनसेशन) पॉलिसी के तहत मजदूर की बीमा राशि से इलाज कराने की बात रखी।
संगठन ने बताया कि WC पॉलिसी और ESIC पॉलिसी के तहत मजदूर को ड्यूटी से 1 घंटा पहले और ड्यूटी के 1 घंटा बाद तक बीमा सुरक्षा का लाभ मिलता है। ऐसे में पीड़ित के इलाज का खर्च बीमा पॉलिसी के अंतर्गत कंपनी द्वारा कराया जाना चाहिए।
अब देखना होगा कि कंपनी प्रबंधन पीड़ित मजदूर के इलाज के लिए क्या कदम उठाता है।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
