सुहेला–हथबंद में सिलसिलेवार लूट का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार

क्राइम

सुहेला/हथबंद। सुहेला और हथबंद क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने महिलाओं को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनोज जोशी (41 वर्ष) निवासी ग्राम कुकराचुंदा थाना हथबंद, अस्थायी निवासी सेक्टर 6 ए मार्केट, सड़क नंबर 46, भिलाई नगर, थाना सुपेला जिला दुर्ग के रूप में हुई है।

04 लूट की घटनाओं का खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने थाना सुहेला में 01 तथा थाना हथबंद में 03, इस प्रकार कुल 04 लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपी अकेली महिलाओं को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाता और सुनसान स्थानों पर ले जाकर डराता-धमकाता था। इसके बाद सोने-चांदी के जेवर और नगदी लूटकर फरार हो जाता था।

सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले गए

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सिमगा, हथबंद और सुहेला सड़क मार्ग में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन अवलोकन किया। तकनीकी विश्लेषण और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

दुर्ग जिले में भी दर्ज हैं 05 मामले

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध जिला दुर्ग में चोरी के कुल 05 मामले पहले से पंजीबद्ध हैं। लूट की घटनाओं में उपयोग की जा रही बाइक भी चोरी की निकली।

लाखों की मशरूका बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से—
₹1,50,000 मूल्य के सोने-चांदी के जेवर
₹78,000 नगदी
घटना में प्रयुक्त बाइक
03 मोबाइल फोन
लोगों को डराने-धमकाने में इस्तेमाल किया गया एक पेंचिस
जप्त किया है। कुल मिलाकर लगभग ₹3,00,000 कीमत का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि अनजान व्यक्तियों से लिफ्ट लेने से बचें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर सूचना दें।
इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय एक सिलसिलेवार लुटेरे पर शिकंजा कसने में मदद मिली है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *