तिल्दा-नेवरा | रायपुर ग्रामीण
होली पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में परिशांति भंग कर विवाद और मारपीट करने वाले 9 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के नेवरा, सतभांवा, तुलसी मानपुर, किरना एवं जोता गांव में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन विवाद और लड़ाई-झगड़ा करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उग्र होकर मारपीट करने पर उतारू हो गए।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को तत्काल धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया। जहां से अनुविभागीय दंडाधिकारी ने सभी के खिलाफ जेल वारंट जारी करते हुए उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –
(1) दुर्गेश देवदास (24) निवासी वार्ड 03 नेवरा
(2) चन्द्रकांत निषाद (27) निवासी वार्ड 11 नेवरा
(3) टिकेश्वर ध्रुव (25) निवासी सतभांवा
(4) टिकेश्वर धीरे (19) निवासी वार्ड 09 नेवरा
(5) रामजी सोनवानी (55) निवासी तुलसी मानपुर
(6)भागचंद सोनवानी (30) निवासी तुलसी मानपुर
(7) साहिल वर्मा (19) निवासी जोता
(8) पोषण लाल सेन उर्फ सोनू (19) निवासी किरना
(9) सागर वर्मा (21) निवासी किरना

पुलिस ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है तथा असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Editor in Chief
PNBCGNews.in
