तिल्दा-नेवरा | तिल्दा नेवरा क्षेत्र के सासाहोली चौक में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सचिन बांधे, निवासी ग्राम टंडवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक तिल्दा के एक मोबाइल दुकान में काम करता था और रोजाना की तरह गुरुवार सुबह भी अपने गांव से काम के लिए तिल्दा आ रहा था। इसी दौरान सासाहोली चौक के पास यह हादसा हो गया।
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना में शामिल ट्रेलर वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
