सिमगा। ग्राम लांजा में अवैध रूप से गांजा बिक्री के लिए घर में छिपाकर रखने वाले एक आरोपी को थाना सिमगा और सायबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 6.761 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50 हजार बताई गई है, बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम लांजा में दबिश दी और आरोपी को गांजे के साथ पकड़ा। कार्रवाई के दौरान गांजे के अलावा घटना में प्रयुक्त होंडा एसपी मोटरसाइकिल और ओप्पो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। जब्त सामान की कुल कीमत करीब ₹1.17 लाख बताई गई है।
पूछताछ में आरोपी ने गांजा उड़ीसा से लाकर अपने घर में छिपाकर बिक्री करने की बात स्वीकार की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल जोशी पिता होरीलाल जोशी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम लांजा, थाना सिमगा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(B) NDPS Act के तहत कार्रवाई की है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
